11 जुलाई कानपुर | नवाबगंज कानपुर के प्राचीन दण्डी आश्रम के महन्त श्री उदिता नन्द ब्रम्हचारी जी के संरक्षण व क्षेत्र के कर्मठ , जुझारू भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बृज नन्दन दुबे जी के कुशल संयोजन में नवाब गंज (आजाद नगर, नवाबगंज, विष्णुपुरी, पुराना कानपुर आदि) क्षेत्र के प्रभू श्री राम के भक्तो द्वारा) दण्डी आजाद नगर (समीप सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय) में आज 11 बजे मौनी घाट मंदिर के आचार्यों द्वारा श्री अवधेश शुक्ला (शास्त्री जी) के नेतृत्व में प्रभु श्री राम के परम भक्त उ प्र के पूर्व सफलतम मुख्य मंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह (बाबूजी) जी के अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु की कामना हेतु विधि विधान से हवन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम आयोजक रमेश वर्मा (निषाद) सदस्य – उ. प्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्षद सर्व श्री महेन्द्र पांडे (पप्पू), पूर्व पार्षद स्व. श्रीमती सुधा सिंह के पति श्री नरेन्द्र सिंह जी, पुत्री अर्पिता सिंह एवं बरिष्ठ कार्यकर्ता कुमश: रामू शुक्ला, पवन गुप्ता, राम पाल वर्मा (मण्डल महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता (बऊना), टी.एन. गौड़, संतोष मिश्रा, अवधेश निबाद, ई. आकाश वर्मा जिला सह संयोजक गंगा समग्र सहित कार्यक्रम संरक्षक महन्त श्री उदिता नन्द ब्रम्हचारी जी व कार्यक्रम संयोजक ब्रज नन्दन दुबे जी ने हवन में आहूती अर्पित कर बाबूजी के अति शीघ्र पूर्ण रूपेण स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु हेतु प्रार्थना की


















