Advertisement

सड़कों पर उतर कर संघर्ष करें : आदित्य यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया यूथ ब्रिगेड की बैठक प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी सदस्यों को जमीनी स्तर पर लगना होगा। बूथ सें लेकर घर घर वोटर को पकड़ना होगा। जनता को बताना होगा कि उत्तर प्रदेश को अगर उत्तम प्रदेश कोई पार्टी बना सकती है तो वह पार्टी प्रसपा है। जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएं। जनता के हक की लड़ाई जमीनी स्तर पर लड़े। सड़कों पर उतर कर संघर्ष करें। प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र राजेश गुप्ता ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुके है और उस संकल्प के लिए वे अपना खून पसीना बहाने के लिए तैयार है। नरेश सिंह चौहान ने कहा कि प्रगति समाजवादी पार्टी लोहिया यूथ ब्रिगेड 2022 विधानसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगा और भाजपा के विजय रथ को रोकने का काम करेगा। मुख्य रूप से उपस्थित दीपक मिश्रा, कमर रजा, शैलेंद्र राजेश गुप्ता, नरेश सिंह चौहान, अरविंद यादव आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh