Advertisement

युवा कांग्रेस व अन्य फ्रंटल संगठनों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ तांगा और बैलगाड़ी चलाकर किया विरोध प्रदर्शन

प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्क पांडेय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में आज राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किये गए,कानपुर में यह ज़िम्मेदारी युवा कांग्रेस को दी गई जिसके उपरांत युवा कांग्रेसियो ने अन्य फ्रंटल संगठनों के साथ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ तांगा और बैलगाड़ी चलाकर विरोध प्रदर्शन किया, कानपुर के डिप्टी पड़ाव चौराहे से मूलगंज, बड़े चौराहे होते हुए यह जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय तक गया। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी एवं कार्यक्रम संयोजक सिराज अहमद कुरेशी के साथ महिला कांग्रेस, सेवा दल, छात्र संगठन एवं अन्य फ्रन्टल संगठन मौजूद रहे और प्रदर्शन को ताकत देने का काम किया। प्रदर्शन को रोकने के किये हर चौराहे को पुलिस-प्रशासन द्वारा छावनी का माहौल बनाया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिनव तिवारी, तौहीद सिद्धिकी, मुकेश वंल्मीकि, ऋषभ दुबे, जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा, शहर अध्यक्ष ज़ीशान अंसारी, हार्दिक, शशांक, कबीर, आकिब राईनी, ध्रुव अग्निहोत्री, काशिफ मंसूरी अन्य सैंकड़ो युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh