Advertisement

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता सांसद का हुआ जोरदार स्वागत

कानपुर – आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का कानपुर आगमन पर जाजमऊ के चेकपोस्ट पर कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वही सांसद संजय सिंह ने बताया कि कानपुर मे सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। 8 जुलाई से 8 अगस्त तक 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए हमारी पार्टी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। प्रधानमंत्री की सारी नीतियाँ ध्वस्त दिखाई दे रही है। महगाई चरम सीमा पर। हमारी पार्टी 2022 मे यूपी मे सरकार बनाएंगी। हम लोग जनता के लिए काम करेंगे और जनता हमे 2022 में चुनेगी जनता को शिकायत का मौका नही देंगे।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh