Advertisement

विधि विधान के साथ हुआ पूजन, सुंदरकांड के साथ हुआ शुभारंभ

नौबस्ता थाना क्षेत्र के सामने यशोदा नगर में यादव फींलिंग स्टेशन पर इशान यादव के नेतृत्व में सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकबरपुर लोकसभा पूर्व प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव रहे। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विधि विधान के साथ सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया गया। ईश्वर से प्रार्थना की गई की कोरोना महामारी से हमारे देश को निजात दिलाएं। और हमारा कानपुर विकास की बुलंदियों पर पहुंचे। इशान यादव ने कहा कि मुख्य अतिथि अकबरपुर लोकसभा पूर्व प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फींलिंग स्टेशन पर शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। महिलाओं के लिए विशेष सुविधा का ख्याल रखा गया। कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दिया गया। मुख्य रूप से उपस्थित महेंद्र सिंह यादव मंजू यादव डॉ अजीत यादव डॉ स्मिता सिंह, अमित सिंह यादव, रुकमणी यादव, नरेश सिंह चौहान, रामबाबू गुप्ता, सुधर सिंह, आजाद यादव आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh