Advertisement

प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जताया विरोध

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में तहसील मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की गुंडा ताकते शासन कर रही हैं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा के गुंडे और पुलिस प्रशासन द्वारा खुलेआम गुंडई की गई। लखीमपुर खीरी की घटना ने योगी सरकार की पोल खोल दी। की किस तरह से महिला की साड़ी खींची गई और उसके साथ अभद्रता की गई। संजय सिंह ने कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहा है। बेतहाशा बढ़ती महंगाई डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। नंदलाल जायसवाल ने कहा कि महिलाओं पर बढ़ते अपराधों से महिलाएं डरी हुई है। कानून व्यवस्था कहीं नहीं है। अराजकता का माहौल है। सिर्फ जंगलराज है। किसानों पर किसान विरोधी काले कानून को जबरन थोपा जा रहा है। किसान कितने महीनो से खुले आसमान के नीचे सरकार के काले कानून का विरोध कर रहे हैं लेकिन मोदी सरकार मन की बात करती है लेकिन काम की बात कभी नहीं करती है। मुख्य रूप से उपस्थित डॉ इमरान, अभिषेक गुप्ता मोनू, गोपाल अग्रवाल, उज़्मा इकबाल सोलंकी, आसिफ कादरी, वरुण मिश्रा, आशू खान, संजय सिंह, अनवर मंसूरी, केके मिश्रा, जावेद जमील, मिंटू यादव, संजय सिंह पटेल, बब्लू पांडे, अंबर त्रिवेदी, हाजी इखलाख अहमद बब्लू, एडवोकेट वरुण मेहता दीपा यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh