Advertisement

नाला, नाली की सफाई नहीं होने पर भारतीय आज़ाद मंच ने किया प्रदर्शन

कानपुर-नगर के नालों की साफ सफाई न होने को लेकर कानपुर नगर निगम कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्रा जी अगुवाई में भारतीय आज़ाद मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने जल्द ही नालों की सफाई कराने की मांग की है।राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम में करोड़ों रुपये का बजट सफाई के लिए आता है, लेकिन उक्त रुपयों का सही उपयोग नहीं किया जाता, जिसके कारण नगर के नालों की स्थिति दयनीय है।
बताया कि जब देश प्रदेश में कोरोना महामारी फैली हुई है सरकार के द्वारा सफाई व्यवस्था पर जारी दिशा निर्देशो पर भी नियमित रूप से साफ सफाई नहीं
की जाती है।

नगर के नालों में कूड़ा एकत्र हुआ पड़ा है। इतना ही नहीं सफाई कर्मचारी नालों का कूड़ा निकालकर सड़कों पर डाल देते हैं जोकि कई कई दिन तक नहीं उठाया जाता है। इसके चलते आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। पानी की निकासी ठीक प्रकार से नहीं हो रही है इस कारण से सड़कों पर पानी भी जमा हो जाता है।प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पाण्डेय,प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप तिवारी, प्रदेश महामंत्री शिवम शुक्ला, जिलाध्यक्ष पंकज तोमर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश साहू, मंत्री गौरव गुप्ता, प्रदेश प्रभारी विकास त्रिपाठी, प्रभारी गौरव यादव,संजय यादव,राज,रवि शुक्ला, अरविंद,मयंक आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh