Advertisement

नज़र आएगा स्टोरी टेलिंग का नया अंदाज़

पहली बार निर्देशक ने एक लंबे फॉर्मेट वाली फिल्म की संकल्पना की, जिसका शीर्षक है ‘सम्मान’, और जिसे तीन हिस्सों में प्रस्तुत किया जाएगा। कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन के शुभारंभ की जानकारी, अब महज एक विज्ञापन कैंपेन से आगे बढ़कर एक ब्रांडेड एंटरटेनमेंट बन गई है। मशहूर फिल्मकार नितेश तिवारी की संकल्पना, लेखन और निर्देशन में पहली बार एक लॉन्ग फॉर्मेट फिल्म का प्रयोग किया जा रहा हैं। जिसे तीन हिस्सों में प्रस्तुत किया जाएगा। मध्य प्रदेश के बेरछा में खास तौर पर शूट की गई इस फिल्म में एक्टर ओमकार दास मानिकपुरी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं, जो फिल्मों और नाटकों में अपने उल्लेखनीय काम के लिए जाने जाते हैं। कहानी में विश्वसनीयता लाने के लिए स्थानीय प्रतिभाओ को मौका दिया गया है, जिससे यह फिल्म एक रोचक सिनेमाई अनुभव प्रदान करती है। बेरछा जैसे वास्तविक गांव में इस फिल्म की शूटिंग के विचार से इस बात को बल मिलता है कि कैसे केबीसी देश के सुदूर कोने में बसे लोगों से जुड़ता हैं। यह फिल्म एक विशेष स्थिति से शुरू होती है, जिसमें अपने-से लगने वाले किरदार, कहानी और हास्य, बड़े अनोखे ढंग से दर्शकों में दिलचस्पी जगाते हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh