Advertisement

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में इंटक के पांच प्रत्याशी जीतने की खुशी में जीते प्रत्याशियों का भव्य स्वागत फूल मालाओं के साथ किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि आयुध निर्माणी कानपुर ओएफसी में कार्यसमिति के चुनाव हुए हैं। जिसमें पहली बार इंटक के पांच प्रत्याशी जीते हैं। निगमीकरण के बीच हुए मतदान में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित यूनियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इंप्लाइज यूनियन को कोई भी सीट नहीं मिली है। इससे पहले कार्यसमिति पर इसी संगठन का कब्जा था। इंटक के राष्ट्रीय महासचिव के के तिवारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि इंटक के अनिल प्रधान, अनिल दास, विनीत सिंह, किशन जाटव और पवन कुमार ने जीत हासिल की है। विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया है कि संगठन की पकड़ जमीनी स्तर पर है। और जीते हुए प्रत्याशियों ने विजय सिंह मर्तोलिया का आभार व्यक्त किया। और कहा कि संगठन और मजदूरों के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित विजय सिंह मर्तोलिया, निर्भय शंकर सिंह, शिव शंकर भदौरिया, धनंजय सिंह, छून्ना कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh