Advertisement

 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर जन समस्याओं को जनहित में निस्तारण करने हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बताया कि जिसमें कोरोना संक्रमण के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटते कच्चे तेल के दाम के बावजूद भारतीय बाजार में तेल की कीमतें न सिर्फ यथावर रही हैं बल्कि पिछले 1 वर्ष से लगातार पेट्रोल डीजल केरोसिन घरेलू गैस सीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी आए दिन बराबर हो रही है ऐसा पहली बार है कि देश के कई राज्यों में डीजल पेट्रोल से भी महंगा बिक रहा है जिसके कारण महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है ऐसे कठिन दौर में यह बढ़ोतरी अमानवीय व अलोकतांत्रिक है डीजल की वृद्धि का सीधा असर आम जनमानस पर पड़ता है। क्योंकि इससे हर तरह की लागत में वृद्धि होती है और जरूरत की हर चीजें महगी होती हैं देश इस समय अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है सामाज का कमोवेश हर तबका निराशा का सामना कर रहा है गरीब भुखमरी का शिकार है मजदूरों की रोजी-रोटी छिन गई हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवकुमार बेरिया, अशोक यादव जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, महेंद्र सिंह यादव, राजपाल यादव, गोविंद त्रिपाठी स्वामी, नरेश सिंह चौहान, अबरार आलम खान, सुधाकर त्रिपाठी, राम प्रकाश मिश्रा, आकाश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh