समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिंह पटेल के नेतृत्व में राकेश दीक्षित को लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव बनाई जाने पर यशोदा नगर में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर राकेश दीक्षित को लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव बनाए जाने पर राकेश दीक्षित का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। संजय सिंह पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव ने जमीनी कार्यकर्ता राकेश दीक्षित को प्रदेश स्तर का पद देकर यह सिद्ध कर दिया कि समाजवादी पार्टी में ब्राह्मणों का सम्मान है। और ब्राह्मण भी 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बना कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम करेगा। राकेश दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ब्राम्हण भाजपा के विजय रथ को रोकने का काम करेगा। जनता के बीच में जाकर अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा और भाजपा सरकार की कमियों को उजागर किया जाएगा। मुख्य रूप से उपस्थित संजय पटेल आलोक बाबू अग्रवाल सनी पांडे अंकित श्रीवास्तव गोपाल शर्मा अखिलेश यादव कई साथी उपस्थित रहे।
फूल मालाओं के साथ लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव का किया गया स्वागत


















