Advertisement

मामा तालाब के निकट किया गया वृक्षारोपण

सामाजिक संस्था सपोर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला के नेतृत्व में बीते तीन दिनों से मामा के तालाब क्षेत्र में चलाए गए सफाई अभियान के समापन में फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने पीपल, बेलपत्र, अशोक समेत दस से अधिक पौधे लगाये ज्योति शुक्ला ने बताया कि मांमा के तालाब के चारो तरफ फैली गंदगी के बारे समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर से सज्ञान लेकर उन्होंने यह कार्यक्रम किया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों का भी सहयोग मिला उन्होंने कहां की यह आगे भी साफ सफाई बनी रहे इसकी जिम्मेदारी गोविन्द नगर विधयक की 51 सदस्यीय कमेटी ने ली है आगे भी हमारी संस्था शहर में कार्यक्रम करती रहेगी। कार्यक्रम में ज्योति शुक्ला, धर्मेन्द्र शुक्ला पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव, शशिप्रभा सिंह, डॉ परवेज़ अख्तर , हरमीत सिंह गुलाटी, राजू गुप्ता, साधना सिंह रवि कुशवाहा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh