Advertisement

संजय सिंह ने किया छात्र सभा नगर अध्यक्ष का स्वागत

 

कानपुर।समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में छात्र सभा के देवेंद्र सिंह मोहित को अध्यक्ष बनाये जाने पर जवाहरनगर में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मोहित को छात्र सभा अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। संजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने युवा कार्यकर्ता को पद देकर यह सिद्ध कर दिया कि पार्टी में काम करने वालों की जगह है। क्योंकि पार्टी का नारा है युवा सोच युवा जोश। देवेंद्र सिंह मोहित ने कहा कि संजय सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे और संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित संजय सिंह, अजय शुक्ला, वरुण जायसवाल,गौरव त्रिवेदी,गोलू दीक्षित, हिमांशु सिंह,‌ शिखर सिंह, यश गुप्ता आदि लोंग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh