Advertisement

बनना था अस्पताल बना दिया भाजपा कार्यालय

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा युवजन सभा ग्रामीण जिलाध्यक्ष अर्पित यादव पार्षद की नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष अर्पित यादव ने कहा कि नौबस्ता मौरंग मण्डी ज़मीन जब ख़ाली कराई गयी थी तो कहा गया था की दक्षिण वासियों के लिए एक बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा पर आज तक अस्पताल के नाम पर एक ईंट न लगाई गई और उसी ज़मीन पर एक चार मंज़िला फ़ाइव स्टार होटलनुमा भाजपा कार्यालय बना कर तैयार कर दिया गया है व केडीए द्वारा ख़ाली ज़मीन की प्लाटिंग की जा रही है। जो कि दक्षिण वासियों के लिए दुःखद है। जिस कारण आज उक्त ज़मीन पर समाजवादी युवजन सभा व यूथ के समस्त फ़्रंटलों के नौजवानों के द्वारा आज सरकार के विरोध में धरना दिया गया और कहा गया कि इस ज़ालिम सरकार द्वारा अस्पताल नहीं बनवाया पर आगामी 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक दक्षिण में अस्पताल की स्वीकृति प्रदान कराई जाएगी तदोपरांत राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया गया। अस्पताल की ज़मीन पर किस नियम से प्लाटिंग की जा रही है इसकी उच्च स्तरीय जाँच कराई जाए व अतिशीघ्र अस्पताल बनवाया जाए। कार्यक्रम में प्रवीण सिंह बंटी यादव, अर्पित यादव पार्षद, बब्लू पांडे, दीपा यादव विजय यादव, अनिल झा, वरुण यादव, आलोक यादव,सम्राट विकास, आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh