Advertisement

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षिकाओं की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

कानपुर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री हरिश्चंद्र दीक्षित ने ज्ञापन देने के बाद एक विज्ञप्ति में दी है विज्ञप्ति के अनुसार नगर निगम स्ववित्तपोषित कार्यपालिका विद्यालयों की 13 शिक्षिकाओं का सातवें वेतन आयोग का निर्धारण कराने, नियमित वेतनमान की, शिक्षिकाओं का स्थायीकरण किए जाने, 10 प्रधानाचार्यों को प्रधानाचार्य का वेतनमान दिए जाने एवं एलटी वेतनमान के शिक्षकों शिक्षिकाओं को प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति किये जाने आदि सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा गया है ज्ञापन भेजने वालों में महामंत्री दीक्षित के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम संयुक्त मंत्री राजेंद्र कुमार एवं दुर्गेश नंदिनी तथा अनिल कटियार शामिल थे! दूसरी ओर दो मृतक आश्रितों को शासन के आदेशानुसार योग्यता को देखते हुए लिपिक पद पर सेवायोजित करने तथा एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज माल रोड कानपुर में प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त करने की भी मांग मुख्यमंत्री से ज्ञापन भेजकर की गई है!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh