Advertisement

संजय सिंह ने मनाया पूर्व प्रदेश सचिव राहुल यादव का जन्मदिन

कानपुर ।समाजवादी पार्टी पूर्व प्रदेश सचिव राहुल यादव का संजय सिंह के नेतृत्व में जवाहरनगर स्थित शुक्ला स्टेशनरी पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन लोहियावाहिनी के कोषाध्यक्ष हिमांशु सिंह ने किया। इस दौरान संजय सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता के बीच जाकर सबके सुख दुख में हमेशा साथ रहे आगे कहा कि अखिलेश यादव ने जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा प्रदान की है उसे उत्तर प्रदेश का हर नागरिक आज भी याद करता है। जिस प्रकार से अखिलेश यादव ने आगरा एक्सप्रेस वे कानपुर में मल्टी लेवल कार पार्किंग, क्रिस्टल पार्किंग, नवीन मार्केट को स्मार्ट मार्केट, गोविंद नगर पुल की कानपुर को सौगात दी। युवाओं ने संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार को फिर से लाना है।और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। मुख्य रूप से उपस्थित अजय शुक्ला, गोलू ,शिखर सिंह,माना यादव,अनूप हजरिया,अदनान,गौरव आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh