प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाने के बाद कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ खड़ी हो रही है। वही प्रियंका गांधी भी जमीनी महिला कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में महिलाओं को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आम जनता में एक अच्छा मैसेज जा रहा है कि कांग्रेस महिलाओं को सशक्त करने में विश्वास रखती हैं। इससे कहीं न कहीं कांग्रेस मजबूत हो रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रियंका गाँधी यूथ ब्रिगेड व टीम करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में आम जनता के लिए वोटर आईडी कैंप लगाया गया। जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बुंदेलखंड व पूर्व गोविंद नगर विधानसभा प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने कहा कि लगातार गोविन्द नगर विधानसभा के विभिन्न इलाकों में टीम करिश्मा ठाकुर वोटर आईडी कैंप लगातार कर लोगों को अपनी सेवाएं दे रही है। आज दबौली गांव में कैलाश पाल के निवास के निकट प्रियंका गाँधी यूथ ब्रिगेड के द्वारा निशुल्क वोटर आईडी कैंप लगाया गया है। जिन लोगों को वोटर आईडी कार्ड बनवाने थें। उनके वोटर आईडी कार्ड बनाए गए। और जिनको नहीं मालूम था वोटर आईडी कार्ड का कैंप लगा है उनको सूचना देकर बुलाया दिया और वोटर आईडी कार्ड बनाए गए। करिश्मा ठाकुर ने कैंप में आए हुए लोगों की समस्याओं का समाधान किया और उनके वोटर आईडी कार्ड बनवाएं। और यह वोटर आईडी कार्ड कैम्प लगातार चलता रहेगा।
टीम करिश्मा ठाकुर ने ठाना है गोविंद नगर विधानसभा में एक-एक मतदाता का वोटर आईडी कार्ड बनवाना है


















