श्री विश्नोई सेवा सीमित द्बारा निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन श्री विश्नोई मन्दिर एवं धर्मार्थ भवन 117/121 गीता नगर में किया गया था। इस शिविर का शुभारंभ सीमित के संरक्षण डा.के.के. गुप्ता ने गुरु जम्भेश्वर के चित्र को फूलो की माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया शिविर मे डा. जवाहर रोहतगी स्मारक नेत्र हाँस्पिटल सर्वोदय नगर के सहयोग से आयोजित किया गया था। उपरोक्त चिकित्सा शिविर मे नेत्र चिकित्सा डा.अरुण कुमार के नेतृत्व मे निशुल्क आँखों की जाचं मोतियाबिंद की जाचं डायबिटीज रेटिनोपैथी की जाचं कर उचित परामर्श दिया डायबिटीज की जाचं, ब्लड प्रेशर की जाचं भी निशुल्क की गई। कुल 73 मरीजों ने अपना परीक्षण कर जिसमें 12 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिये चिन्हित किया गया परीक्षण तुलिका, पूनम, कीर्ती मुनमुन ने किया विश्नोई सेवा सीमित के अध्यक्ष आशीष गुप्ता महामंत्री पुरुषोत्तम विश्नोई, शिविर सयोजक ज्ञानेन्द्र विश्नोई, प्रमोद विश्नोई, मनोज विश्नोई, सुरेन्द्र विश्नोई व्यवस्था में रहे।
श्री विश्नोई सेवा सीमित ने निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का किया आयोजन


















