Advertisement

मीडिया और किसानों के समर्थन में सपा का हल्ला बोल प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में देश में कायम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के कार्यालयों एवं किसान विरोधी तीनों काले कानून जबरन किसानों के ऊपर थोपने के विरोध में नगर अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में संविधान के निर्माता डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल नाना राव पार्क में मेघदूत होटल के सामने विशाल धरना संपन्न हुआ। धरने को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया की आजादी को छीनकर खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर रही है कोरोना कॉल में सरकार की नाकामी को जनता के सामने उजागर करने वाली प्रेस मीडिया के दफ्तरों में और समाचार के चीफ के निवास पर सीबीआई द्वारा छापेमारी कराकर प्रेस की आवाज को दबाया जा रहा है जो कि लोकतंत्र में बिल्कुल सही नहीं है केंद्र की भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाकर मीडिया का उत्पीड़न कर जनता का ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है। नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने आगे बताया कि दूसरी तरफ केंद्र की भाजपा सरकार देश के किसानों के ऊपर कृषि विरोधी काले कानून जबरन थोप कर किसानों की खेती हड़पने का षड्यंत्र कर रही है अंबानी अडानी के इशारे पर केंद्र की भाजपा सरकार कांट्रैक्ट खेती को बढ़ावा देकर किसानों की जमीन हड़पना चाहती है केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों की फसल का उचित समर्थन मूल्य को लागू नहीं कर रही है। धरने में अभिषेक गुप्ता मोनू, गोपाल अग्रवाल, आसिफ कादरी, नंदलाल जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, अम्बर त्रिवेदी नीलम रोमिला सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh