दाल मील व्यापारियों ने कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता को उनके आवास पर पहुंचकर अपनी पीड़ा व उनके साथ हो रहे उत्पीड़न से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन दिया जिसमें व्यापारियों ने महामंत्री विनोद गुप्ता से कहा कि सैंपलिंग व स्टॉक लिमिट के नाम पर हम दाल मील व्यापारियों को फ़ूड विभाग के अधिकारी परेशान कर रहे है रोज किसी न किसी दाल मील में पूरी टीम के साथ में घुसकर सैम्पल भर लेते है और कही पर कहते है कि बोरी में ब्रांड नही लिखा मैन्यूफैक्चरिंग डेट नही पड़ी इस तरह उत्पीड़न करते हैं जिस कारण हम सब 02 दिनों से अपनी दाल मील बन्द कर बैठे हैं कानपुर उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री विनोद गुप्ता ने तत्काल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कानपुर वीपी सिंह से फोन पर बात कर कहा कि दाल खड़ा अनाज है इसका आज तक कभी सैंपल नही लिया गया क्योंकि खड़ा आइटम साफ दिखता है ये कोई पिसा आइटम नही जो मिलावट की जा सके इसमें तो मिलावट की ही नही जा सकती किसी तरह की कोरोना के कारण 02 साल से व्यापारी परेशान है पूरे देश भर का व्यापार ठप्प पड़ा है ऐसे में व्यापारी को परेशान करना ये कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा कानपुर उद्योग व्यापार मंडल मिलावट का पूर्ण विरोध करता है मिलावट करने वाला हमारा व्यापारी नही है। ज्ञापन देने वालो में संजय राठौर, दौलत राम जायसवाल, रतन जायसवाल, बिज्जन गुप्ता, मनोज गुप्ता, अमित गुप्ता,राजेन्द्र जायसवाल, आदि।
व्यापारी को परेशान करना ये कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा : विनोद गुप्ता


















