Advertisement

कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा नगर निगम गेट पर दिया गया धरना प्रदर्शन

कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ ने 37 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम गेट पर धरना देकर नगर आयुक्त के माध्यम से नगर विकास मंत्री व अपर मुख्य सचिव नगर विकास को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
धरने में नगर निगम, के डी ए व जलकल के कर्मचारी शामिल हुए।कर्मचारियों ने सरकार व शासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांग पूरी किये जाने की मांग की।
कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने बताया कि मांग करते करते लगभग 2 वर्ष हो गए है।और कई बार उच्च स्तरीय बातचीत हुई।लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुईं।
नगर निगम कर्मचारी संघ के सयुक्त मंत्री मुन्ना हजारिया ने प्रदेश के मुखिया से मांग किया कि निकाय के कर्मचारी आपके आदेश पर रात दिन एक कर अपने जान की परवाह किये बिना कोरोना महामारी में कार्य करते रहे। लेकिन शासन प्रशासन कर्मचारियों के मांगो के प्रति उदासीन है।जिसे तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाना चाहिए।
धरने में प्रमुख रूप से देवीदीन भाऊ, हरिसकर सुकला, मुन्ना पहलवान,नीलू निगम,पंकज सुकला,सुनील हजारिया, राजू दुबे आदि लोग शामिल हुए।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh