Advertisement

मंडल कार्यसमिति की बैठक में 2022 विधानसभा चुनाव पर दिए दिशा निर्देश

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में छावनी विधानसभा क्षेत्र में श्याम नगर मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, कानपुर प्रभारी विजय बहादुर पाठक रहे। छावनी विधानसभा पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक का फूलों की माला पहनाकर कर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कानपुर प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मेहनत करनी पड़ेगी। योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में जाकर बताना होगा। घर से लेकर बूथ तक संगठन को मजबूत करना होगा। विपक्षी राजनीतिक दलों को आईना दिखाने का काम करना होगा। के किस तरह से विपक्षी राजनैतिक दल सरकार के अच्छे कार्यों में रोड़ा बनने का काम कर रहे हैं। वही रघुनंदन सिंह भदौरिया ने कहा कि विजय बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सभी पार्टी के कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करके 2022 में फिर उत्तर प्रदेश में कमल खिलाने का काम करेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित दक्षिण अध्यक्ष डॉ बीना आर्या, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, राकेश बाजपेई अनिल दीक्षित पूनम बाजपेई चिंता सिंह चंदेल बीएल पांडे, दिनेश मिश्रा सुषमा सिंह चौहान प्रेम नाथ विश्नोई आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh