Advertisement

व्यापारियों ने की बैठक सुरक्षा और व्यापारी उत्पीड़न पर हुई चर्चा

कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक सांझा हाल में की गई। इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई आज की बैठक में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गुमटी नंबर 5 में 6 कैमरे लगाए गए हैं जिससे बाजार की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके पुलिस प्रशासन को मदद मिल सके। वही व्यापारी उत्पीड़न के विषय में अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि व्यपारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारी देश हित में कार्य करता है। उसे तो शासन प्रशासन से सुविधा मिलनी चाहिए न कि उसका उत्पीड़न होना चाहिए। सभी व्यापारियों ने अध्यक्ष की इस बात का समर्थन किया। बैठक का समापन महामंत्री पुष्पेंद्र जयसवाल और कानूनी सलाहकार रविंद्र अरोरा ने किया। मुख्य रूप से उपस्थित संजय टंडन, पुष्पेंद्र जायसवाल, रोमी अरोरा, कपिल, सरबजीत सिंह, गौरव बजाज, रविंद्र अरोरा, रवि जायसवाल, मंजीत सिंह सलूजा, रंजीत सिंह बब्बू, महिंदर सिंह बिल्ले,महेश केशवानी, पप्पू, राजू चावला, इंद्रपाल सिंह, मीतू सागरी, शरद निगम आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh