Advertisement

स्कूली छात्राओं ने मिलकर किया समाज के लिए महादान

कानपुर नगर -शनिवार को देहरादून वेल्हम गर्ल्स स्कूल की कक्षा 9 की छात्राओं द्वारा कोविड आपदा के समय में घर में बैठकर लोगों को जूम ऐप के जरिए योगा कुकिंग आदि की क्लासेस देकर उससे जो धन एकत्रित हुआ उसका उन छात्राओं ने अलग-अलग महानगरों के अस्पतालों में मेडिकल मशीन व मरीजों की मदद की सामग्री खरीद कर अस्पतालों में दान की और इस प्रकार इन छात्राओं ने समाज की सेवा की देहरादून स्कूल की छात्रा वह कानपुर निवासी अरुनी गर्ग ने भी उसी पैसे से कानपुर के कल्याणपुर स्थित आर सी मेमोरियल अस्पताल में वाटर कूलर व व्हीलचेयर दान की उन सभी छात्राओं का प्रतिनिधित्व करती हुई और अरूनी गर्ग ने बताया सभी छात्राओं ने जो ज़ूम ऐप के जरिए लगभग चार लाँख रूपये एकत्रित किया था उस पैसे से वह समाज सेवा कर रही हैं और आगे भी समाज सेवा करती रहेंगी उनके इस कार्य में उनकी सहपाठी  शिविका कशिका सायना नव्या आदि छात्राओं ने इस कार्य में सहयोग किया जिसके जरिए वह सभी छात्राएं हॉस्पिटल के माध्यम से समाज सेवा कर रही हैं

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh