पर्यावरण पेपर में विश्वविद्यालय द्वारा अचानक किए गए समय के बदलाव से सैकड़ों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। शहर के तमाम डिग्री कॉलेजों में बने एग्जाम सेंट्ररो पर जब छात्र-छात्राएं पेपर देने पहुंचे तो कॉलेज प्रशासन द्वारा पता चला कि पेपर सुबह की शिफ्ट में हो गया है। छात्रों की संख्या बढ़ती गई और आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर दिया। डीएवी कॉलेज में छात्रों को समझाने के लिए कॉलेज प्रशासन के साथ कोतवाली पुलिस ने भी मशक्कत की। छात्रों के रोष पर लगाम सीएसजेएम विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद लग सका। इस दौरान डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। इस पूरे मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन से बात की गई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि छात्रों का एग्जाम जरूर होगा। साथ ही एग्जाम की जानकारी विश्व विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण पेपर के समय मे अचानक हुए बदलाव से छात्रों का कॉलेज में हंगामा


















