राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में बादशाही नाका स्थित सुरेश गुप्ता के कैंप कार्यालय में क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक की 101 वीं पुंयतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय प्रवक्ता सुरेश गुप्ता ने किया। जानकारी देते हुए आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुष्पांजलि की गई। तिलक जी खादी प्रेमी थे वह स्वदेशी कपड़ों को ही पहनते थे बाल गंगाधर तिलक ने एक महान समाज सुधारक के रूप में कई काम किए। उन्होंने समाज के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और महिलाओं की शिक्षा और उनके विकास पर जोर दिया। बाल विवाह का उन्होंने खुलकर विरोध किया और विधवा विवाह का समर्थन किया। ब्रिटिश सरकार की दमन कारी नीतियों का जमकर विरोध किया और अपने अखबार के माध्यम से अंग्रेजों के खिलाफ उत्तेजक लेख लिखें। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान दिया दिया। मुख्य रूप से उपस्थित सुरेश गुप्ता, आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, शाकिर अली, जफर अली, वंश अहूजा, अश्वनी त्रिवेदी, आदि लोग मौजूद रहे।
ब्रिटिश सरकार की दमनकारी नीतियों का बाल गंगाधर तिलक ने जमकर विरोध किया


















