Advertisement

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री शिवपाल सिंह यादव को बनाना है

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण की मासिक समीक्षा बैठक जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा कानपुर नगर पर आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी निर्देशानुसार आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु विधानसभा बिठूर महाराजपुर घाटमपुर कल्याणपुर एवं बिल्हौर में सेक्टर बूथ गठन के कार्य के लिये सभी विधानसभाओं में प्रभारी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं शीघ्र गठन का कार्य पूर्ण किया जाए कुछ फ्रंटलो के गठन का कार्य अधूरा पाया गया उन्हें 15 दिन के अंदर अपने-अपने फ्रंटलो का गठन करके जिला पार्टी कार्यालय में जमा कराने की अपेक्षा की गई है विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पांचों विधानसभा प्रभारियों को पने अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार हेतु होल्डिंग बैनर लगाने की अपेक्षाएं की गई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर से तय कर रखा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री शिवपाल सिंह यादव को बनाना है तभी इस उत्तर प्रदेश में सभी को हक अधिकार बेरोजगारी किसानों की समस्याएं व्यापारियों की समस्याएं विकास की समस्याएं किसानों की समस्याएं भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था आदि में तभी सुधार हो सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति राजपाल यादव राम प्रकाश मिश्रा नकुल सिंह जमील अहमद अबरार आलम खान, आकाश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh