कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज कानपुर मंडल की कमेटी का गठन कर दिया। मण्डल कमेटी में मंजूर अहमद मंडल महासचिव, अर्जुन कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा कानपुर मण्डल में शशि, दुर्गा उपाध्यक्ष, प्रतिमा सेंगर, अनुप रेखा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डाली कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अल्का वर्मा मण्डल सचिव, संतोषी कनिष्ठ सचिव, रेखा थापा प्रचार सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करें और पार्टी को मजबूत करने का काम करें| अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें जिससे कि बूथ लेवल की कमेटियों के गठन का काम पूरा हो सके। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि 12 सितंबर को शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित अधिवेशन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लाने पर जोर दें। आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, अशोक कुमार, कान्ति देवी कुशवाहा, शिवदेवी सिंह चौहान, आनन्द तिवारी, बैभव दीक्षित, बंगाली शर्मा, गुड्डी दीक्षित, राम कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की मण्डल कमेटी गठित


















