Advertisement

मलिन बस्ती में घूम घूम कर कोरोना के प्रति लापरवाह को किया जागरूक

रेडक्रॉस सोसायटी कानपुर के स्वयं सेवको द्वारा आर के सफ्फड़ सचिव रेडक्रॉस के निदेश पर लखन शुक्ल मास्टर ट्रेनर रेडक्रॉस के नेतृत्व में बिरहाना रोड रोटी गोदाम व नाचघर की बस्ती के लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक किया साथ ही राह चलते राहगीरों दुकानदारों रिक्शा चालक व वाहन चालकों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी हाथ जोड़कर लोगो से मास्क लगाने का निवेदन किया इस अवसर पर लखन कुमार शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर रेडक्रॉस ने कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुए बताया कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ दूसरी लहर के नुकसान को याद रखे मास्क पहनना बंद न करे सामाजिक दूरी बनाये रखे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे कोरोना से बचाव हेतु यह भी आवश्यक है कि सार्वजनिक स्थान पर न थूके इससे भी इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैलते हैं। इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं। संक्रमित व्यक्ति के नज़दीक जाने पर ये विषाणु युक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश कर सकते है इस अवसर पर सोसायटी के सदस्यों द्वारा लोगो को खुद के बनाये हुए मास्क भो वितरित किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh