Advertisement

छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष का संजय सिंह ने किया स्वागत

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सपा छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का जाजमऊ पुल पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर सपा छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का कानपुर में आगमन हुआ जिसमें सपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का काफिला जाजमऊ पुल से होते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। जहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत और सम्मान किया। प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा दिग्विजय सिंह ने महाराजा पैलेश और प्रेम नगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्य रूप से उपस्थित संजय सिंह पूर्व नगर उपाध्यक्ष, चंद्रेश सिंह, राहुल यादव, मिन्टू यादव, अकरम, रोहित दीक्षित, अजय शुक्ला हिमांशु सिंह स्वागत किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh