समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा व्यापार सभा नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग कानपुर नगर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग का कानपुर सेंट्रल पर गर्म जोशी नारों के साथ स्वागत किया गया। तथा इसके उपरांत माल रोड गगन प्लाजा में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह किया गया। जिसमें कानपुर नगर देहात कानपुर मंडल अध्यक्ष एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में व्यपारियों की अहम भूमिका होगी सपा सरकार बनाने में। क्योंकि व्यापारियों का अस्तित्व सपा सरकार में ही सुरक्षित है। यह तो लुटेरों की सरकार है मुख्य रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता, जितेन्द्र जायसवाल, इखलाक मिर्जा, मनोज चौरसिया, प्रदीप तिवारी, रवि सिंह, कासिम अंसारी मोहमद इरशाद, रचित पाठक, कृपा शंकर अमरनाथ आदि लोग मौजूद रहे।
सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत


















