Advertisement

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज माननीय अखिलेश यादव जी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे — डॉ इमरान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में परेड चौराहे पर समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के साथ साक्षी महाराज के पुतले को जूतों की माला पहना कर साक्षी महाराज का पुतला फूंककर जोरदार विरोध दर्ज करवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई अमर्यादित टिप्पणी की समाजवादी पार्टी कटु शब्दों में निंदा करती है तथा साक्षी महाराज को अखिलेश यादव से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। डॉ इमरान ने आगे बताया कि समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार और बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर तथा भाजपा के घटते जनाधार से घबराकर साक्षी महाराज अपना दिमागी संतुलन खो बैठे हैं इसीलिए साक्षी महाराज उल्टे सीधे बेकार के बयान देकर अपनी खींच मिटा रहे हैं साक्षी महाराज को किसी अच्छे न्यूरो डॉक्टर से अपने दिमाग का इलाज करवाना चाहिए साक्षी महाराज ने अगर अखिलेश यादव से सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरे कानपुर शहर के 110 वार्डों में प्रतिदिन लगातार माफी मांगने तक पुतला फूंक कर विरोध दर्ज करवाएगा। तथा सपा नेता और कार्यकर्ता साक्षी महाराज को कानपुर शहर की सीमा में घुसने नहीं देंगे। पुतला दहन में अभिषेक गुप्ता मोनू नगर उपाध्यक्ष सुभाष द्विवेदी जमालुद्दीन जुनैदी मधु यादव टिल्लू जायसवाल उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh