Advertisement

सपा छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष ,प्रदेश महासचिव का जगह जगह भव्य स्वागत,छात्रों ने दिखाई ताकत

 

कानपुर, समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह , प्रदेश महासचिव सिराज हुसैन, नगर अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मोहित , उपाध्यक्ष काशीफ़ नकवी का जाजमऊ पुल पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत छात्र सभा के पदाधिकारियों ने किया। स्वागत में कानपुर शहर आर्य नगर विधायक बाजपेई, सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, पहुंचे। छात्रों का का जन सैलाब देखने को मिला भारी भीड़ उमड़ पड़ी प्राप्त जानकारी के अनुसार जाजमऊ गंगापुर, केंट , मरी कंपनी का पुल, एक्सप्रेस रोड, घंटाघर चौराहा कलेक्टर गंज चौराहा बादशाही नाका, मूलगंज चौराहा, लाटूश रोड,इफ्तिखारा बाद, रूपम चौराहा, सेंट्रल बैंक चौराहा, अजमेरी चौराहा, प्रेम नगर चौराहा से महाराजा पैलेस गेस्ट मैं सभा का आयोजन करके समापन हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आवाहन पर सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों का स्वागत कानपुर में आगमन हुआ जिसमें सपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी लेकिन मेहनत की जरूरत है युवाओं को जागरूक होना चाहिए! सपा छात्र सभा प्रदेश महासचिव ने कहा कि महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है ऐसी स्थिति में बदलाव की आवश्यकता है पूर्व सरकार में अखिलेश यादव ने जनता के हित के लिए सारे कार्य किए कन्या धन बाटा, बिना जात धर्म को देखते हुए लैपटॉप बांटा लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता को जमीन पर लाकर रख दिया! भाजपा सरकार केवल जात धर्म की राजनीति करती है! इस अवसर पर बंटी सिंगर बंटी यादव रीता बहादुर सिंह नियाज उल हक फरहान लारी, वीरू पासवान मोहम्मद अहमद गुड्डू सुनील यादव रमन यादव रोबिन सिंह गुंजन यादव आशीष त्रिपाठी अभय दुबे राजू लिम्का, वीरेंद्र , करुणेश, पार्षद लियाकत आदि लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh