Advertisement

स्व.जानेश्वर मिश्रा की 98वी पुण्यतिथि पर सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा, 2022 चुनाव की दिखी तैयारी

 

कानपुर – समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रेश सिंह द्वारा सैकड़ो कार्यकर्ताओ संग साइकिल निकाली। चंद्रेश सिंह ने कहा प्रदेश में बड़ती हुई महंगाई से घरों का बजट बिगड़ चुका है । बेरोजगारी से नौजवान परेशान। बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था से महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित है। धरती का अन्नदाता किसान आंदोलन कर रहा है लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार हिटलरशाही पर उतारू है। कोविड के समय सरकार की नाकामी खुलकर दिखी जिसमें सैकड़ो परिवार के लिए काल बन गया। इसी के विरोध साइकिल यात्रा जाजमऊ चौराहे से  शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से होकर ओमपुरवा मे समाप्त हुई ।
वही सपा  महिला नेत्री उजमा सोलंकी के नेतृत्व में डिफेंस कॉलोनी से भी साइकिल यात्रा निकाली गई जिसमें कई कार्यकर्ता शामिल हुए उजमा सोलंकी ने बताया कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल है और 2022 में अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे अखिलेश यादव के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रा निकालकर लोगों तक अखिलेश यादव के किए हुए विकास कार्यों को बता रही है और एक साइकिल यात्रा का आम जनमानस जगह-जगह स्वागत कर रहा है
मुख्यरूप चन्द्रेश सिंह, सोनू सुनार, नईम सिद्दीकी, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh