Advertisement

मुस्लिम समुदाय को किया राशन वितरण

भाजपा समर्थक संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अकील अहमद खान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न महोत्सव मनाया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अकील अहमद खान ने कहा कि तलाक महल वार्ड नंबर 108 में तमाम मुस्लिमों ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ उठाया साबिर अली ने भाजपा समर्थक संघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अकील अहमद खान के द्वारा गरीब जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अकील अहमद खान ने कहां कि किस तरह से गरीब जनता को गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गरीबों को लाभ मिल रहा है। इसके लिए मुस्लिम समुदाय प्रधानमंत्री का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है। मुख्य रूप से उपस्थित अकील अहमद खान, फरान, वसीम, मोहम्मद ओवैस, सलमान, साबिर अली आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh