Advertisement

अन्न महोत्सव में किया गया निशुल्क राशन वितरण

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण सम्पन्न योजना के तहत मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर एवं कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के संरक्षण में यशोदा नगर क्षेत्र में निशुल्क खाद्यान्य वितरण महोत्सव आयोजित किया गया, जानकारी देते हुए भाजपा नेता योगेंद्र दुबे ने बताया कि उक्त आयोजन के दौरान मोदी जी ने आम जन को ऑन लाइन संबोधित किया क्षेत्रीय पार्षद प्रशांत शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सबको राशन सबको पोषण देने का अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे निर्बल वर्ग के परिवार जनों को राजीव कुमार ,सुधा देवी ,अरुण कुमार इत्यादि कोटेदार की दुकानों पे भाजपा क्षेत्रीय पार्षद प्रशांत शुक्ला एवं भाजपा परिवार के योगेंद्र दुबे की उपस्थिति में खाद्यान्य वितरण किया गया। भाजपा नेता योगेंद्र दुबे ने बताया कि जिस तरह से कोविड आपदा के समय मोदी जी ने एवं योगी जी ने हार न मानते हुवे देश के निर्धन वर्ग के 15 करोड़ लोगो को निशुल्क खाद्यान्य उपलब्ध कराया है वो काबिले तारीफ है। मुख्य रूप से योगेंद्र दुबे, राजेश मौर्य, अमित सिंह, अतुल शुक्ला, अमित शुक्ला, सत्यम दुबे, मुकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh