Advertisement

जयंती पर याद किए गए जनेश्वर मिश्रा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के नेतृत्व में दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा स्थित समाजवादी नेता छोटे लोहिया जननायक जनेश्वर मिश्रा की जयंती मनाई गई। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बताया कि समाजवादी नेता छोटे लोहिया जननायक जनेश्वर मिश्रा के चित्र पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने शब्दों में उनके जीवन के बारे में अपने अपने विचार प्रकट किए और सभी ने एक सुर में उनके सिद्धांतो को मानते हुए संकल्प लिया कि जिस प्रकार से जनेश्वर मिश्रा ने अपना जीवन पार्टी और समाज को दिया उसी प्रकार से वे अपना जीवन पार्टी और देश को मजबूत करने के लिए अग्रसर रहेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित शिवकुमार बेरिया विनोद प्रजापति राजपाल यादव रामप्रकाश मिश्रा गोविंद त्रिपाठी स्वामी अशोक यादव आकाश प्रजापति अबरार आलम खान आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh