Advertisement

अनुसूचित जाति जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर का कैंडल मार्च

कानपुर नगर – गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील वाल्मीकि ने कैंप कार्यालय ग्वालटोली से चुन्नी गंज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च का आयोजन किया उन्होंने इस कैंडल मार्च का आयोजन दिल्ली कैंट एरिया में एक श्मशान में 9 वर्ष की दलित बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर देने के विरोध में किया उनका एक कैंडल मार्च शांतिपूर्वक ग्वालटोली से शुरू होकर चुन्नीगंज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर संपन्न हुआ उन्होंने दिल्ली सरकार व केंद्र सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध के आरोपी को तत्काल फांसी भी दी जाए यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह और दलित समाज सड़कों पर उतरकर दिल्ली सरकार का विरोध करेगा उनके कैंडल मार्च में करोना के नियमों का पालन करते हुए लोग शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से दिनेश दीक्षित विकास सोनकर छोटे बाल्मीकि संयोगिता वर्मा मुकेश पांडे अभिषेक बाल्मीकि मीनाक्षी चंदा देवी आदि लोग उपस्थित रहे

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh