Advertisement

बलात्कारियों की फांसी की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

कानपुर- दिल्ली में 9 साल की दलित बच्ची के बलात्कार के साथ हुई हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
दलित बच्ची के बलात्कार और हत्या को लेकर कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष सुनील वाल्मीकि के नेतृत्व में ग्वालटोली से चुन्नी गंज तक कैंडल मार्च निकाला गया।इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्वालटोली में शोक सभा की।
विदित हो कि 3 दिन पूर्व दिल्ली के नांगलोई में 9 साल की दलित बच्ची घाट से पानी भरने गई थी पानी भरने के दौरान वहां के पुजारी और उसके तीन साथियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया उसके बाद उस बच्ची की बेरहमी के साथ हत्या कर दी। इतना ही नहीं उन हत्यारों ने उस बच्ची को मारने के बाद उसी श्मशान में उसको जला भी दिया।
इसी से छुब्ध कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्ती लेकर ग्वालटोली से चुन्नी गंज चौराहे तक गए,रास्ते में कांग्रेस के दलित कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार गद्दी छोड़ो व दलित बच्ची के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाए।कैंडिल मार्च में प्रमुख रूप से आदि लोग मौजूद रहे। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित पांडेय, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष आदित्य चौबे, दिनेश दीक्षित आनंद, महासचिव राजा पासवान, अभिषेक बाल्मीकि, सुनील कुमार, राजा पासवान, आर0पी सिंह, मुकेश पांडे, राजू, आदित्य बाल्मीकि, राजू बाल्मीकि, राहुल पासवान लकी कुशवाहा, लकी , राजेश बाल्मीकि, रजत, आदि लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh