Advertisement

अन्न महोत्सव कार्यक्रम को महोत्सव की तरह मनाया गया

कानपुर नगर – 5 अगस्त गुरुवार को माननीय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत दीपावली तक अन्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 5 अगस्त दिन गुरुवार से प्रारंभ किया गया इस कार्यक्रम में देश के सभी राशन विक्रेताओं ने अपने-अपने दुकान को सजाया और माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनाने के लिए सभी ने अपने अपने यहां दुकानों पर टेलीविजन रखें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सभी राशन विक्रेताओं ने आज तो गरीब परिवारों को अन्य वितरण किया अन्य वितरण सरकार द्वारा बांटे गए झोले में दिया गया अन्य महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में चुन्नी गंज मंडल के समस्त सरकारी उचित दर की दुकानों पर निशुल्क राशन वितरण किया गया चुन्नी गंज भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बोरा ने राशन दुकान पर जाकर फीता काटकर राशन वितरण का कार्यक्रम आरंभ कराया उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही इस योजना से गरीबों तक निशुल्क राशन पहुंच रहा है पिछली सरकारों ने ऐसा नहीं किया आज ना कोई भूखा है ना भूखा रहेगा उसी क्रम में बुंदेलखंड क्षेत्र के ओबीसी से भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा जी ने शास्त्री नगर में राशन दुकानों पर जाकर फीता काटकर अन्य महोत्सव योजना का शुभारंभ किया उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के तहत देश में कोई भूखा नहीं रहेगा उन्होंने कहा समस्त देश भारतीय जनता पार्टी का परिवार है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जात धर्म की राजनीति नहीं करती सबका साथ सबका विकास करती है उसी के देखते हुए आप सभी वर्ग धर्मों को निशुल्क राशन वितरण योजना का शुभारंभ किया गया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh