Advertisement

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली सपा संदेश यात्रा

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिंह पटेल के नेतृत्व में सपा संदेश यात्रा निकाली जानकारी देते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिंह पटेल ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का संजय सिंह पटेल ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रदीप तिवारी ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश सरकार अपने किए गए कार्यों के दम पर सत्ता में आएगी। और उत्तर प्रदेश की जनता ने अपना मन बना लिया है सत्ता से इन जुमले बाजो को बाहर का रास्ता दिखाने का। वही संजय सिंह पटेल के लिए प्रदीप तिवारी ने कहा कि संजय सिंह पटेल सच्चे समाजवादी सिपाही हैं संगठन को किस तरह से मजबूती दी जाती है और संगठन के लिए समर्पित भाव से किस तरह से काम करना चाहिए यह संजय सिंह पटेल से सीखना चाहिए। सपा संदेश यात्रा बजरंग चौराहा, मछरियां, यशोदा नगर, गोपाल नगर, सैनिक चौराहा, दाल मोठ फैक्ट्री चौराहा आदि विभिन्न क्षेत्रों से निकली। मुख्य रूप से उपस्थित संजय सिंह पटेल, राकेश दीक्षित श्याम कुमार, रामजी, अतुल विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार, विशाल तिवारी, शिवम, अजय ओझा आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh