Advertisement

कानपुर पास्टर्स एसोशिएसन की नई कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

कानपुर नगर शुक्रवार को पास्टर्स एसोशिएसन उ०प्र० के कार्यालय न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड-13 ब्लाक गोविन्द नगर कानपुर में किया गया। जिसमें एसोशिएसन के सभी नवमनोनीत पदाधिकारीगण सदस्य एवं शहर के प्रमुख चर्चा के पादरीगण सम्मलित हुए।
कार्यक्रम की शुरूआत वरिष्ठ पादरी जी.एस. गिलबर्ट, व पादरी जॉन पैट्रिक एवं पादरी संतोष शिवपुरी की प्रार्थना से हुई। आये हुये सभी पदरीगण, सदस्यों और विशेष अथितियों का अभिवादन करते हुए एसोशिएसन के अध्यक्ष पादरी संजय ऑल्विन जी ने सभी को एसोशिएसन के द्वारा बीते समय में किये गये कार्यों के बारे में बताया एवं धन्यवाद दिया और कहा कि हम सब परमेश्वर एवं समाज के लिए मिलकर कार्य करें। इसके उपरान्त सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीगणों को एसोशिएसन के द्वारा वरिष्ठ पादरियों एवं मुख्य अतिथि के द्वारा उनका सम्मान करते हुए प्रसस्त्री पत्र एवं आईडी दी गयी।एसोशिएसन के र्निविरोध निर्वाचित महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में आये क्राइस्ट चर्च के पादरी, पादरी नितिन रॉबिन्सन जी का स्वगत किया। आये हुये लोगो को बताया कि एसोशिएसन बीते समय कोरोना महामारी के दौरान लगभग 62 दिन शहर में लोगों को भोजन वितरण एवं प्रशासन का सहयोग करने के द्वारा समाज के निर्बल व असहाय बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने के द्वारा समाज की बेहतरी के कार्य में लगा हुआ है। यह एसोशिएसन समय समय पर मसीह समाज के चर्चा पर हमले, पादरियों पर धर्मान्तरण के झूठे आरोपों और ननो व मसीह समाज पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ भी आवाज उठाता रहा है। आगे भी हम इसी प्रकार अपनी माँगों के लिए आवाज उठाते रहेगें। चाहें हमें राज्यपाल या प्रधानमंत्री के पास जाकर अपनी माँगों को रखना पडें । एसोशिएसन समाज के अनाथ बच्चों, विधवाओं और बुर्जुगों की मदद के लिए भी कार्य कर रहा है।कार्यक्रम के अन्त में सभी पादरियों ने आपस में एक दूसरे को बधाई व धन्यवाद दिया एवं प्रीति भोज में सम्मलित हुए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्राइस्ट चर्च के पादरी नितिन रॉबिन्सन, भारतीय मसीह महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पादरी सैम्युअल सिंह, क्राइस्ट चर्च इण्टर कालेज के प्रिन्सिपल डॉ सी. डैलियल, मदर टेरेसा स्कूल के चेयरमैन मि० यश राज साएलस, दीक्षा साइलस, कानपुर पब्लिक इण्टर कालेज की प्रिन्सिपल मिसेज हैलिना सिंह, एसोशिएसन के अध्यक्ष पादरी संजय ऑल्विन महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष पादरी संजय राज सिंह, पादरी ए.बी. सिंह, पादरी साजू एलियास, पादरी राजू एल्विन, पादरी वेद प्रकाश यादव, पादरी अनिल गिलबर्ट, उपमहासचिव पादरी प्रदीप राव, पादरी राकेश मैसी, पादरी विक्की लॉरेन्स, पादरी राजकुमार गौतम, पादरी पारस नाथ, पादरी अजय दयाल, पादरी विजय मोहन, पादरी रविन्द्र सिंह, पादरी सैमसन मसीह, पादरी राकेश मसीह, पादरी रवी कुमार, पादरी प्रकाश सोनारे, पादरी आनन्द मसीह, पादरी हनन्याह पानी, भाई सी.जे. चार्ल्स, पादरी जगराम सिंह, पादरी इन्द्र कुमार दास, पादरी आशीष परिहार, पादरी प्रदीप मारविन, पादरी हरी सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहें।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh