Advertisement

सक्षम व कनिका हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

सक्षम व कनिका हॉस्पिटल के सहयोग से 6 अगस्त दिन शुक्रवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन के एस पैलेस शास्त्री नगर काली मठिया के पास किया गया शिविर का शुभारंभ कानपुर बुंदेलखंड अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने किया उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा कि इस निशुल्क नेत्र शिविर के आयोजन से क्षेत्र के नेत्र मरीजों को लाभ मिलेगा इस तरीके की पहल सराहनीय है मानवेन्द्र सिंह जी ने आयोजक सक्षम एवं मुख्य आयोजन करता अजय दुबे ‘टीटू दुबे ‘का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया इस मौके पर सक्षम प्रांत अध्यक्ष डॉ शरद बाजपेई उपाध्यक्ष आशुतोष बाजपाई ने सक्षम कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि सक्षम दिव्यांगता के क्षेत्र में विस्तृत कार्य कर रहा है और इस तरीके के शिविर का आयोजन पिछले कई वर्षों से करता आ रहा है शिविर में करीब 280 मरीजों की जांच की गई जिसमें 26 मरीज मोतियाबिंद के चिन्हित किए गए जिनका ऑपरेशन कनिका हॉस्पिटल में निशुल्क किया जाएगा और बाकी मरीजों को चश्मे ऑय ड्राप ,निशुल्क वितरित किए गए मुख्य रूप से कार्यक्रम में केपीएसए से कृष्ण कुमार दुबे ,अजीत अग्रवाल, प्रतीक श्रीवास्तव सक्षम से प्रशांत मिश्रा अभिषेक मिश्रा ,योगेश बाजपेई एवं शिव बोधन मिश्रा संजय कुमार, मनोज शर्मा आदि की उपस्थिति में सफल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh