Advertisement

जरूरत मन्दो की सेवा कर मनाया गुरु पर्व

कानपुर नगर – शुक्रवार को वर्तमान समय में नामधारी पंथ के प्रमुख श्री ठाकुर दलीप सिंह जी एक अलौकिक शख्सियत के मालिक हैं तप ,त्याग ,सेवा वासुदेव कुटुम्बकम, भाव संपूर्ण कल्याण की महान सोच रखने वाले श्री ठाकुर दलीप सिंह जी का अवतार दिवस पर उपकारी सेवा समिति कानपुर द्वारा 2 दिनी कार्यक्रम बहुत ही उत्साह से मनाया गया।श्री ठाकुर दलीप सिंह जी जिस बात को विशेष रुप से क्रियात्मक रूप दे रहे हैं वह है आपसी एकता की भावना के साथ गुरुवाणी के महान संदेशों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना जाति पात का भेदभाव खत्म कर गरीबों व दलित वर्ग को गले लगाना तथा धर्मांतरण होने से रोकना आप जी का आदेश है समाज के जरूरतमंद बच्चों को उच्च शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए क्योंकि गरीबों में ही गुरुनानक व परमपिता का निवास है अतः उनकी सेवा प्रभु रूप मानकर करनी चाहिए उनके इन्हीं आदेशों को मानते हुए पर उपकारी सेवा समिति कानपुर द्वारा स्लम एरिया के गरीब बच्चों को शिक्षा, सिलाई इत्यादि का कार्य रोजाना किया जाता है आज गुरुपर्व के उपलक्ष में गरीब बच्चों को मोतीझील घुमाने के साथ उनको रेस्टोरेंट में भोजन करा बच्चों की खुशियां प्राप्त की गई व दूसरे दिन बच्चों द्वारा हरि कीर्तन कर 68 दीये जला खुशी मनाई गई तत्पश्चात बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया इस मौके पर मुख्य अध्यापिका रजविंदर कौर,बलजीत कौर ,मोना वर्मा ,मनमोहन सिंह मथुरा सिंह ,मान कौर,शिखा सोनी ,राधिका सोनी, वनीता आज उपस्थित थे

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh