Advertisement

पवित्र श्रावण मास में गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की व्यवस्था

 

नमामि गंगे विभाग भाजपा कानपुर महानगर उत्तर दक्षिण द्वारा अटल घाट से लेकर सिद्धनाथ घाट तक सावन के पवित्र मास में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था के लिए निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने बताया कि भाजपा सरकार मां गंगा को निर्मल अविरल बनाने के लिए काम कर रही है इसलिए सावन के इस पवित्र महीने में किसी को असुविधा ना हो इसके लिए निरीक्षण किया गया प्रदेश सह संयोजक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि घाटो पर रहने वाले पंडा पंडित सविता माली निषाद आदि लोगों से संपर्क करके उनकी समस्याएं पूछी गई क्षेत्रीय संयोजक शिव बोधन मिश्रा ने कहा कि जो कमियां समझ में आई है उनके संबंध में कानपुर कमिश्नर से मिलकर उनका निस्तारण कराया जाएगा राम कुमार मिश्रा ने कहा कि घाटों पर बनाए गए शौचालय सभी बंद पाए गए सरसैया घाट पर लाइट पूरे सावन से बंद है जल स्तर अधिक होने के बाद भी पुलिस की व्यवस्था कहीं पर भी नहीं थी इन सारी समस्याओं के लिए तत्काल बात की जाएगी निरीक्षण में प्रमुख से अनूप चौधरी नौशाद अहमद संस्कार शर्मा मोहन दीक्षित सौरभ शुक्ला हेमंत निगम कलीम अहमद रवि कांत शुक्ला आदि प्रमुख लोग थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh