Advertisement

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर का आयोजन

 

कानपुर,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक आज शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में आयोजित हुई बैठक में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय के के दीक्षित के फेसबुक लाइव आने पर उनका स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पेंशन, उत्पीड़न, नौकरी, रोजगार से जुड़ी हुई समस्याएं आई ।इस संबंध में आज एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में 12 सितंबर को शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में आयोजित होने वाले अधिवेशन को सफल बनाने के लिए बूथ लेवल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दें| जो भी पदाधिकारी कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहते हैं अपना विवरण राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के जिला अध्यक्ष को सौंप दें| आज के समस्या समाधान शिविर और बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव देवी सिंह चौहान, अरविंद सिंह, बैभव दीक्षित, संतोष विश्वकर्मा आदि शामिल थे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh