Advertisement

मण्डल सम्म्मेलन के विषय में प्रदेश उपाध्यक्ष ने ली हुई बैठक

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग के आदेशानुसार कानपुर मण्डल अध्यक्ष रोशन गुप्ता के नेतृत्व में कानपुर में होने वाले मण्डल सम्म्मेलन के विषय में कानपुर मण्डल के पदधिकारियो की बैठक लखनऊ में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा के साथ हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया कि सितम्बर महीने में मण्डल स्तरीय कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें फरुखाबाद इटावा विधूना औरैया तिर्वा कन्नौज कानपुर नगर कानपुर देहात एवं ग्रामीण आदि जगहों के व्यापारियों को आमंत्रित कर के उनका सम्मान किया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष रोशन गुप्ता ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों और किसानों को जोड़ा जाएगा क्योकि वर्तमान में भाजपा सरकार खराब नीतियों से सबसे ज्यादा व्यापारी व किसान परेशान है और आने वाले 2022 के विधान सभा चुनाव में व्यापारी और किसान मिल कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे बैठक में प्रमुख रूप से महासचिव इखलाक मिर्ज उपाध्यक्ष महेश गुप्ता उपाध्यक्ष निहाल चंद्र गुप्ता सचिव श्याम गुप्ता गिरीश जैन अतुल श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी नितिंन राठौर काशिफ अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh