Advertisement

हैंडीकैप एसोसिएशन ऑल इंडिया द्वारा विधानसभा स्तर पर दिव्यांग मिलन पखवारा कार्यक्रम आयोजित

हैंडीकैप एसोसिएशन ऑल इंडिया द्वारा विधानसभा स्तर पर दिव्यांग मिलन पखवारा कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों का सर्वागीण विकास कराया जाएगा यह बात हिरदेश सिंह अध्यक्ष हैंडिकैप्ड एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय गणेश नगर रावतपुर में संपन्न हुई बैठक में कहीं
अध्यक्ष हिरदेश सिंह ने कहा कि 2 वर्षों से कोविड महामारी के चलते दिव्यांगजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए रोजगार, स्वास्थ्य लाभ, एवं खाद्य सामग्री एवं शिक्षा व सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु संघर्ष कर रहे हैं
इस संबंध में हैंडिकैप्ड एसोसिएशन कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में तय किया गया कि जनपद कानपुर नगर से दिनांक 25.०8.2021 से विधानसभा स्तर पर दिव्यांग मिलन पखवारा शुरुआत कर प्रदेश के हर जनपदों में विधानसभा स्तर पर संयोजक बनाया जाएगा जिसमें दिव्यांगजनों के साथ संवाद कर उनके मौलिक अधिकारों के बारे में एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी कर प्रशासन, शासन के माध्यम से लाभान्वित कराया जाएगा ।
बैठक में प्रमुख रूप से स्वामी आत्मानंद जी, राजकुमार शर्मा, रवि गुप्ता, लक्ष्मण सिंह के एम द्विवेदी, रामसेवक पाल, आलोक गुप्ता, आशीष कुमार, अरविंद कुमार, अविनेश शर्मा, जितेंद्र रस्तोगी, अब्दुल रज्जाक मंसूरी , सारांश श्रीवास्तव, पवन कुमार, शिव कुमार, उपेंद्र शुक्ला, ओम प्रकाश पाठक, सरोज गुप्ता, शगुन वर्मा आदि प्रमुख थे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh