Advertisement

मोहर्रम को लेकर जल्दी लिया जाएगा अहम फैसला शहर काजी साकिब अदीब

मोहर्रम को लेकर चमनगंज में बैठक की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर काजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही थे बैठक का मकसद मोहर्रम के जुलूस व इस बार मोहर्रम किस तरह से मनाया जाए इसको लेकर शहर काजी द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बैठक करके लोगों से राय मशवरा किया जा रहा है इसी कड़ी में मोहर्रम की 7 तारीख को उठने वाला महत्वपूर्ण बड़ा जुलूस हाजी शेरा खान जुलूस के आयोजकों के संग बैठक की गई बैठक में चमनगंज बेकन गंज आदि इलाकों के जिम्मेदार भी मौजूद रहे जिसमें कहा गया मोहर्रम को लेकर लोगों में बड़ी बेचैनी है वे मोहर्रम इस बार किस तरह से मनाएं मौके पर मौजूद कुल हिंद जमीअतुल आवाम के महामंत्री महबूब आलम खान ने बताया कि शहर काजी साहब की उच्च अधिकारियों के संग कई बार बात हुई जिसमें मोहर्रम में होने वाले विभिन्न तरह के कार्यक्रमों के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया उन्होंने इस बार मोहर्रम किस तरह से मनाया जाएगा इस अहम मसले पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से शहर काजी साकिब अदीब मिस्बाही महामंत्री महबूब आलम खान हाजी सलीम शेर मोहम्मद खान नूर मोहम्मद खान अखलाक अहमद डेविड इस्लाम खान आजाद मोहम्मद फरहीन आलम फैज वारसी मुशर्रफ अमीर पाशा, माजिद आदि।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh