समाजिक संस्था एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन का कानपुर देहात के बारा अकबरपुर में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी रहें। अध्यक्षता प्रदेश चेयरमैन जावेद मोहम्मद खान ने की तथा संचालन भानू प्रताप सिंह ने किया। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश चेयरमैन जावेद मोहम्मद खान ने बताया कि समाज सेवा का भाव रखने वाले अकबरपुर के युवा समाज सेवी शीबू अली को संस्था का कानपुर देहात का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। मुख्यअतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बताया कि मानव सेवा के उद्देश्य से हम देश के सात राज्यों व प्रदेश के 39 जनपदों में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। आपसी सद्भावना को बढ़ावा देना हमारा मुख्य लक्ष्य है इसी उद्देश्य से हम इसी अगस्त से देश भर में नफरत छोड़ो भारत जोड़ो नारे के साथ सद्भावना यात्रा निकालने जा रहे हैं जिसमे नफरत की खाई को मिटाकर भाईचारे को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रमुख रूप से उवैस रज़ा, डॉ राजू, भानू प्रताप सिंह, मो अदनान शंशाक शंखवार, आमिर जावेद अन्सारी, आदिल कुरैशी, अज़ीज़ अहमद चिश्ती, आदि लोग मौजूद रहे।
जौहर एसोसिएशन संगम तट से शुरू करेगी यूपी जोड़ो यात्रा- हयात ज़फर हाशमी


















